Champions League: डेम्बेले के गोल से चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची PSG; खिताबी मुकाबले में आर्सेनल से टक्कर

ओस्मान डेम्बेले के गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन ने अपने चैंपियंस लीग खिताब का बचाव करने के आखिरी मोड़ पर पहुंच गई है। डिफेंडिंग चैंपियन ने म्यूनिख के एलियांज एरिना में सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे लेग में एफसी बायर्न के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला और एग्रीगेट पर 6-5 से जीत हासिल की। अब फाइनल में पीएसजी का सामना आर्सेनल से होगा। यह मुकाबला 30 मई को रात साढ़े नौ बजे से पुस्कस अरीना में खेला जाएगा। आर्सेनल ने एटलैटिको मैड्रिड को एग्रीगेट में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में टीमें आपस में दो मैच खेलती हैं। एक होम ग्राउंड पर और एक विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर। दोनों को मिलाकर हुए गोल को एग्रीगेट कहा जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Champions League: डेम्बेले के गोल से चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची PSG; खिताबी मुकाबले में आर्सेनल से टक्कर #Football #International #UefaChampionsLeague #ChampionsLeagueFootball #PsgVsArsenal #ReachesFinal #ThanksTo #OusmanDembele #DembeleGoal #SetToFace #SubahSamachar