Chandauli News: जंतर खरीदने के बहाने 7.50 लाख के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; FIR

चंदौली के इलिया कस्बा स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में शुक्रवार दोपहर जंतर खरीदने के बहाने आए एक उचक्के ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का पैकेट पार कर दिया। घटना का पता चलने पर बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुकान के संचालक आलोक कुमार वर्मा किसी निजी कार्य से वाराणसी गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र विशाल वर्मा दुकान संभाल रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और पहले जंतर दिखाने को कहा। इसके बाद उसने सोने के विभिन्न डिजाइन के लॉकेट देखने की इच्छा जताई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandauli News: जंतर खरीदने के बहाने 7.50 लाख के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; FIR #CityStates #Varanasi #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar