राजनांदगांव: शहर के पास सनसिटी कॉलोनी में 20 किलो चांदी के बर्तन और अन्य सामान की चोरी
शहर के पॉश सनसिटी कॉलोनी में बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया,नकाबपोश चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 से 20 किलो चांदी के बर्तन और अन्य कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया,घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,आरोपियों द्वारा रात के समय घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के चोर देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच मकान में पीछे की ओर से पहुंचे,उन्होंने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और ग्राउंड फ्लोर में रखी एक अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के बर्तन,जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए,वारदात के समय घर के लोग दूसरे हिस्से में मौजूद थे,जिससे उन्हें चोरी की भनक नहीं लग सकी,सुबह जब परिवार के सदस्यों ने अलमारी खुली देखी तो चोरी का पता चला,इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के बीच सनसिटी कॉलोनी स्थित मकान में चोरी की वारदात हुई हैं,चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और लगभग 15 से 20 किलो चांदी के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया,मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच की जा रही हैं,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके,साथ ही तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं,पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। .- फोटो : credit
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 16:48 IST
राजनांदगांव: शहर के पास सनसिटी कॉलोनी में 20 किलो चांदी के बर्तन और अन्य सामान की चोरी #CityStates #Crime #Chhattisgarh #ChandiBartanChori #SubahSamachar
