Ujjain: पूजन सामग्री से किया गया बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में भक्तों हुए दिव्य दर्शन
श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 3 बजे जागे। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज रविवार सुबह 3 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। ये भी पढ़ें-शादी के नाम पर ऐसा खेल: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद उनके मस्तक पर चंद्रमा और मंदिर के शिखर की सुंदर आकृति उकेरी गई। साथ ही बाबा महाकाल को ड्राई फ्रूट्स की माला पहनाकर भी उनका श्रृंगार किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर में 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 06:38 IST
Ujjain: पूजन सामग्री से किया गया बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में भक्तों हुए दिव्य दर्शन #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainNews #MahakalBhasmaAarti #MahakaleshwarTemple #BabaMahakal #Shravan2026 #MahakalShringar #SubahSamachar
