कलात्मक राजयोग: 11 अक्तूबर को चंद्र-शुक्र का कलात्मक योग , इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र को धन, सुख-सुविधा, कला और वैभव से जोड़ा जाता है। दोनों ग्रह जब एक ही राशि में आते हैं तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ सकता है। 11 अक्तूबर2026 को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे और यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्रमा 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यहां चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक योग बनेगा। यह योग 13 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्र राशि के आधार पर देखें तो इस अवधि का प्रभाव खास तौर पर मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल सूर्य नक्षत्र परिवर्तन: 27 सितंबर को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 26, 2026, 11:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कलात्मक राजयोग: 11 अक्तूबर को चंद्र-शुक्र का कलात्मक योग , इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत #Predictions #National #MoonVenusConjunction2026 #ChandraShukraYuti2026 #MoonVenusYoga2026 #KalatmakYoga2026 #MoonVenusTransitOctober2026 #October11Astrology #MoonVenusConjunctionOctober11 #ZodiacSignsFinancialGain #SubahSamachar