Kullu News: विद्यालयों में प्रवेश की तिथियों में फेरबदल
विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिले में इन दिनों प्राथमिक से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए प्रवेश की तिथि को बढ़ाया है। नए बदलाव के अनुसार अब विद्यार्थी 30 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ अपने पसंदीदा विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इससे पहले प्रवेश की तिथि 10 अप्रैल तक निर्धारित थी। अब तिथियों में फेरबदल का फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से किए गए बदलाव का उद्देश्य हर विद्यार्थी को प्रवेश देना है, ताकि कोई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहे। अब इन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विलंब शुल्क अदा करना होगा। जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब विद्यार्थी 30 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ 12वीं कक्षा तक प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश 30 अप्रैल तक प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:40 IST
Kullu News: विद्यालयों में प्रवेश की तिथियों में फेरबदल #ChangeInSchoolAdmissionDates #SubahSamachar
