Panipat News: कलशयात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से सावन के माह के अवसर पर श्री शिव पुराण कथा व सत्संग का शुभांरभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा और स्वामी दयानंद सरस्वती का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कथा के पहले दिन महिलाओं ने कलशयात्रा में शिव पार्वती के गीतों की प्रस्तुति दी। महाराज दयानंद को शंख-घड़ियाल की ध्वनि, पुष्प वर्षा और भव्य आरती के साथ पूरे आदर-सत्कार पूर्वक व्यास पीठ पर विराजमान कराया गया। मंदिर सभा के सभी सदस्यों ने एक समान रंग की पोशाक पहनीं। स्वामी दयानंद सरस्वती ने शिव महिमा और शिव तत्व का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय है। इससे पहले प्रात: छह बजे पूजन किया। यह करीब दो घंटे तक चली। इसके बाद रुद्राभिषेक किया। पहले दिन राजेंद्र जैन मुख्य यजमान रहे। संवाद शिव महापुराण के शुभारंभ पर कलश यात्रा में कलश धारण कर जाती महिलाएं। संवाद शिव महापुराण के शुभारंभ पर कलश यात्रा में कलश धारण कर जाती महिलाएं। संवाद शिव महापुराण के शुभारंभ पर कलश यात्रा में कलश धारण कर जाती महिलाएं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कलशयात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे #ChantsOf'Har-HarMahadev'EchoedDuringTheKalashYatra. #SubahSamachar