Chardham Yatra: इस बार नहीं बढ़ेगा केदारनाथ हेली सेवा का किराया, यूकाडा ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन इस बार हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेली यात्रा काे सुरक्षित बनाने के लिए केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगेंगे। इससे मौसम की सही समय पर सटीक जानकारी मिलेगी। इस साल चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे जबकि केदारनाथ के कपाट खुलने की महाशिवरात्रि के दिन तय होगी। आगामी यात्रा के लिए यूकाडा ने हेली सेवा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मांग रहती है लेकिन बीते वर्ष उत्तरकाशी व केदारघाटी में दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इस बार डीजीसीए व यूकाडा हेली सेवा संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क है। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से नौ एविएशन कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन करती हैं। वर्ष 2025 में कंपनियों के साथ अनुबंध समाप्त होने पर यूकाडा ने आगामी यात्रा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के यात्रा में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। पिछली यात्रा के दौरान ही हेली का किराया निर्धारित किया जाएगा। Uttarakhand:अधिकारियों के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रमों में न जाने से राज्यपाल नाराज,अपर सचिव ने भेजा पत्र

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chardham Yatra: इस बार नहीं बढ़ेगा केदारनाथ हेली सेवा का किराया, यूकाडा ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #KedarnathHeliSeva #ChardhamYatra2026 #ChardhamYatra #Ucada #HeliSeva #SubahSamachar