Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का रखें ध्यान, दो दिन बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 व 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके दृष्टिगत गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें। पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने कहा कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करें। यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ये भी पढ़ेंUttarakhand:ट्रैकिंग रूट पर पहाड़ की छानियां अब बनेंगी इको‑हट्स,पर्यटन और वन विभाग ने बनाई योजना कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 07:04 IST
Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का रखें ध्यान, दो दिन बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ChardhamYatra #ChardhamYatra2026 #UttarakhandWeatherNews #SubahSamachar
