Prayagraj News: अनिकेत और आदित्य के खेल से चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब जीता
केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को नौ विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक हासिल कर लिए। इस मैच में जैदी इंडोर क्लब ने 39 ओवर में 190 रन (अखिल कुमार कश्यप 46, सुधांशु शुक्ला 40, सत्येंद्र यादव 36, अथर्व प्रजापति 22, आदित्य यादव 5/28, मयंक दुबे 3/32, अंशुमान पांडेय और अभिषेक यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 32.5 ओवर में एक विकेट खोकर 196 रन (अनिकेत सिंह 121 नाबाद, अभिषेक यादव 39 नाबाद, संदीप यादव 27, शिवराज सिंह चौहान 1/33) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ और अनूप कुमार शर्मा अंपायर रहे। अंकित पांडेय स्कोरर रहे। अनिकेत सिंह अनिकेत सिंह
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:07 IST
Prayagraj News: अनिकेत और आदित्य के खेल से चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब जीता #Sports #Cricket #Victory #SubahSamachar
