Bareilly News: कल सुबह आठ बजे से बंद होगा चौपुला पुल, 45 दिनों तक रूट डायवर्जन; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
बरेली के चौपुला पुल से वाहनों का आवागमन मंगलवार सुबह आठ बजे से 45 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बदायूं डिवीजन की ओर से पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान भारी वाहनों, तेल टैंकर, डेयरी उत्पाद वाहन, रोडवेज बसों, सिटी बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलिया का रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने रविवार को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। बदायूं से शहर आने वाले सभी वाहन चौपुला पुल की ओर जाने के बजाय रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ होते हुए आएंगे। चौपुला चौराहे से बदायूं रोड पुल, गन्ना मिल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से बदायूं जाने वाले वाहन बियावानी कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा होते हुए आएंगे व जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 07:05 IST
Bareilly News: कल सुबह आठ बजे से बंद होगा चौपुला पुल, 45 दिनों तक रूट डायवर्जन; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RouteDiversion #ChaupulaBridge #TrafficDiversion #SubahSamachar
