Ambala News: शतरंज चौंपियनशिप संपन्न, 120 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिले के 12 से अधिक स्कूलों के 120 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अंडर-7 से अंडर-19 वर्ग तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अखिल जैन एवं शिल्पी जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने वाला खेल है। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली उपस्थित रहे। वाइस प्रेसिडेंट आशीष वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर मुकाबला अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम होता है। प्रतियोगिता के दौरान किरनदीप गौड़ को सीनियर नेशनल आर्बिटर बनने पर विशेष सम्मान दिया गया। एसोसिएशन के सचिव रंदीप गौड़ ने बताया कि जूनियर वर्ग में माईंट ट्री स्कूल व ओपीएस स्कूल तथा सीनियर वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल व एमएम स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा।बॉक्सप्रतियोगिता के ये रहे परिणामअंडर-7 गर्ल्स वर्ग में एक्षा जैन प्रथम, इनाया गर्ग द्वितीय एवं भवनीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-7 बॉयज वर्ग में अथर्व गर्ग ने पहला, राधक जैन ने दूसरा तथा अयान्श बंसल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में त्रिशा प्रथम, आरवी द्वितीय एवं संस्कृति तृतीय रहीं। अंडर-11 बॉयज वर्ग में रियांश भारद्वाज प्रथम, अग्रिम गोयल द्वितीय तथा अजितेश बंसल तृतीय स्थान पर रहे।अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में निया शर्मा ने प्रथम, शक्ति शर्मा ने द्वितीय एवं तन्वी महाजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-15 बॉयज वर्ग में रघुबीर शर्मा प्रथम, सहजवीर द्वितीय तथा आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बॉयज वर्ग में लक्ष्य कुमार ने पहला, ओजस कौशिक ने दूसरा तथा गुरु चोपड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: शतरंज चौंपियनशिप संपन्न, 120 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #ChessChampionshipConcludes #Over120PlayersShowcaseTheirTalent #SubahSamachar