चेस्टर हिल मामला: कृषक की छह लाख आमदनी; खरीद ली करोड़ों रुपये की 275 बीघा जमीन, एसडीएम जांच में खुलासा

चेस्टर हिल के मामले में एक से बढ़कर एक नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें एक कृषक की वार्षिक आय वर्ष 2017 तक मात्र 6 लाख रुपये वार्षिक थी, जबकि पांच साल में ही वह दोगुना दिखा दी गई। इसके साथ ही कृषक ने 275 बीघा भूमि भी खरीद ली। यह भूमि उसने अपनी पत्नी और दो बहनों के नाम पर खरीदी। कसौली क्षेत्र में तीन जगहों पर यह जमीनें खरीदी गईं। एसडीएम ने जब मामले की जांच शुरू की तो आयकर रिटर्न के आंकड़ों ने इस पूरे लेन-देन पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आकलन किया कि 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के दौरान कृषक की औसत वार्षिक आय लगभग 6 लाख रुपये थी, जबकि 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में यह औसतन 12 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंच गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 21:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चेस्टर हिल मामला: कृषक की छह लाख आमदनी; खरीद ली करोड़ों रुपये की 275 बीघा जमीन, एसडीएम जांच में खुलासा #CityStates #Shimla #Solan #ChesterHillCase #SubahSamachar