MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर में करेंगे दर्शन-पूजन

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चारएवं पांचजुलाई को दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा है, जिसे निर्वाचन व्यवस्था और बूथ स्तर तक चुनावी तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ज्ञानेश कुमार चारजुलाई को इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों तथा बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचारों के उपयोग तथा बूथ स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। तीर्थनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत काअवलोकन भी करेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीएलओ के अनुभव भी सुनेंगे और उन्हें आगामी चुनावों के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इंदौर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चारजुलाई को धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे तीर्थनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी अवलोकन करेंगे। मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करेंगे पांच जुलाई की सुबहज्ञानेश कुमार मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात वे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर महेश्वर किले का भ्रमण करेंगे और वहां की विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महेश्वर भ्रमण के बाद वे इंदौर लौटेंगे, जहां से सायंकाल दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ये भी पढ़ें-MP: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को लेकर इंदौर, ओंकारेश्वर और महेश्वर में प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रोटोकॉल संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा निर्वाचन व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ मध्य प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर में करेंगे दर्शन-पूजन #CityStates #MadhyaPradesh #Khandwa #GyaneshKumar #ChiefElectionCommissioner #Omkareshwar #Indore #Maheshwar #ElectionCommission #SubahSamachar