Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने पुस्तक संकटग्रस्त बंगाल के लेखकों का किया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने चुनाव अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, कि यह जीत संगठन की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम में बंगाल चुनाव के दौरान चर्चा में रही पुस्तक संकटग्रस्त बंगाल के लेखक और भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र भारद्वाज के साथ डॉ. प्रवीण गौतम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोनों लेखकों का सम्मान किया और उनकी पुस्तक की सराहना करते हुए कहा, कि इसने बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। रात्रि भोज के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी अनुभव साझा किए तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने पुस्तक संकटग्रस्त बंगाल के लेखकों का किया सम्मान #ChiefMinisterFelicitatesWritersFromBook-riddenBengal #SubahSamachar