सीएम उमर बोले: 'ईरान को अपनी लीडरशिप चुनने का अधिकार, गम-गुस्से का इजहार करें, पर कानून को अपने हाथ में न लें'

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि ईरान के लोगों के साथ मैं हमदर्दी का इजहार करता हूं। हमले की निंदा करता हूं। जिस बेरहमी से ईरान के सुप्रीम लीडर और उनके परिवार के लोगों की हत्या की गई। बमबारी की गई। अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से गुजारिश है कि वे संयम रखें। गुस्से-नाराजगी-दुख-दर्द का इजहार करें लेकिन कानून हाथ में न लें। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जम्मू में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ईरान के लोगों को बिना किसी बाहरी दखल के अपनी लीडरशिप खुद तय करने का अधिकार है। जैसे भारत में प्रधानमंत्री का चुनाव होता है, वैसे ही ईरान के लोग भी अपना नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है और अगर किसी देश में लोग अपनी सरकार से नाखुश हैं तो यह उनका अंदरूनी मामला है।मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ जगहों से घटनाओं की खबरें आ रही हैं। वे नहीं चाहते कि यहां पुलिस या सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स बल का इस्तेमाल करें। इससे लोग घायल हों या भगवान न करे, किसी की जान चली जाए। यह बहुत बुरा होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम उमर बोले: 'ईरान को अपनी लीडरशिप चुनने का अधिकार, गम-गुस्से का इजहार करें, पर कानून को अपने हाथ में न लें' #CityStates #Jammu #OmarAbdullah #JammuAndKashmirChiefMinister #IranAttack #IranSupremeLeader #JammuMediaStatement #StudentsStrandedInIran #IndianEmbassy #MinistryOfExternalAffairsContact #IsraelIranTension #UsIranDispute #SubahSamachar