UP: सीएम योगी ने काला चश्मा पहन जमकर खेली होली, बोले- मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन की ताकत
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानव जीवन में मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बात पर गर्व करने का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश में ऐसे सभी प्रमुख विरासत स्थल मौजूद हैं जो इन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को होली के पावन अवसर पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित "भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा" के शुभारंभ के अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 15:09 IST
UP: सीएम योगी ने काला चश्मा पहन जमकर खेली होली, बोले- मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन की ताकत #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #YogiAdityanath #SubahSamachar
