दर्दनाक हादसा: प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से कक्षा एक के छात्र की मौत, पैर और सीने में लगी थी चोट

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के बहरछठ मौजा स्थित प्राथमिक विद्यालय की मंगलवार को चहारदिवारी गिरने से कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। बड़ी बहन कंचन भी उसी विद्यालय की छात्रा है। उसने बताया कि वह शौचालय में गई थी। साथ में छोटा भाई महेश (6) भी गया था। वह वहीं चहारदिवारी पर चढ़ कर खेलने लगा तब तक चहारदीवारी गिर गई और भाई उसमें दब गया। उसके पैर व सीने में गंभीर चोट आई। क्या है पूरा मामला विद्यालय के प्रधानाध्यापक घायल भाई को लेकर पीएचसी पटेहरा पहुंचे। जहां डॉ. महेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधानाध्यापक परिजन संग घायल को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के बाद एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा गया। घायल की हालत ठीक देख वे सब वापस घर आ रहे थे कि बरकछा के आगे छात्र की तबियत पुनः बिगड़ने लगी। उसको लेकर वापस वे सब मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्र के पैर में फैक्चर जैसा लग रहा था। सीने में भी चोट थी। बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया था। प्रधानाध्यापक अर्जुन पटेल ने बताया कि खेलते समय गिर कर महेश घायल हो गया था। जिसे मंडलीय अस्पताल ले गए थे। छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक तीन बहनों में तीसरे नंबर का इकलौता भाई था। माता गुंजा, दादी जड़ावती व पिता सोनू का रो-रो बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 04:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दर्दनाक हादसा: प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से कक्षा एक के छात्र की मौत, पैर और सीने में लगी थी चोट #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurPolice #MirzapurLatestNews #SubahSamachar