Mirzapur News: घर के सामने खेल रहे थे बच्चे, नाद में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत; मची चीख-पुकार

मिर्जापुर जिले में संतनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में रविवार की शाम घर के सामने खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की नाद (जानवरों को चारा खिलाने का बर्तन) में गिरने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि दो पुत्र और एक पुत्री घर के सामने खेल रहे थे। पत्नी किसी काम से घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद भैंस को चारा डालने गया तो छोटा पुत्र प्रियांशू (1.5 वर्ष) भैंस की नाद में भरे पानी में गिरा था। आनन फानन उसे पीएचसी पटेहरा लाया गया। जहां डॉक्टर राजकुमार ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई। बेटे की मौत से मां राजमती बदहवास हो गई। उधर, मासूम का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक मासूम दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 14:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mirzapur News: घर के सामने खेल रहे थे बच्चे, नाद में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत; मची चीख-पुकार #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurLatestNews #MirzapurCrimeNews #SubahSamachar