Panipat News: बाजार में चार्जिंग वाली पिचकारी बच्चों को आ रही पसंद
पानीपत। होली के लिए शहर में बाजार रंगों और तरह-तरह की पिचकारियों से सजकर तैयार है। इस बार कई प्रकार की पिचकारियों ने बच्चों के साथ ही युवाओं के मन का मोहा है। साथ ही बाजारों में चार्जिंग वाली पिचकारी इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही है। पक्के रंग से ज्यादा हर्बल रंगों की मांग में भी इजाफा हुआ है। होली से पहले रविवार को छुट्टी के दिन सुबह ही खरीदारी के लिए बच्चे और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली है। रंगों के साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी खासा भीड़ देखने को मिली। होली के रंगों के साथ ही पिचकारी के कई प्रकार की वैरायटी बच्चों के लिए विशेष आर्कषण का केंद्र बन रही है। साथ ही गुब्बारे और टैंक वाली पिचकारी की खरीद में बढ़ोत्तरी हुई है। सनौली रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के संचालक प्रेम ने बताया कि इस बार होली पर खरीदारों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में करीब दस प्रकार के गुलाल, कार्टून के आकार वाली पिचकारी, चार्जिंग वाली पिचकारी समेत अन्य कई नए उपकरण बाजारों में होली पर लाए गए हैं। इसे खरीदने के लिए बच्चों और युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पिचकारी में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये, गुलाल 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की वैरायटी में ग्राहकों को दिया जा रहा है। साथ ही पक्के रंगों का इस बार बहुत कम इस्तेमाल किया गया है। बाजारों में लोगों द्वारा गुलाल में कई प्रकार की वैरायटी की मांग की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:50 IST
Panipat News: बाजार में चार्जिंग वाली पिचकारी बच्चों को आ रही पसंद #ChildrenAreLikingTheChargingWaterGunsInTheMarket. #SubahSamachar
