Chamba News: रंग-बिरंगे परिधानों में पोलियो बूथ पर पहुंचे बच्चे

चंबा। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान उत्साह और जागरूकता के माहौल में शुरू हुआ। सुबह से ही अभिभावक अपने नन्हे बच्चों को रंग-बिरंगे परिधानों में सजाकर पोलियो बूथों तक लेकर पहुंचे।पोलियो अभियान के तहत जिले में 48,486 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान 45,349 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। 94 फीसदी लक्ष्य को हासिल पूरा किया गया।कई बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की तरह सजे-धजे नजर आए तो वहीं अभिभावकों ने तेज धूप के बावजूद उन्हें सुरक्षित तरीके से बूथों तक पहुंचाया।मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इसके बाद जिले के सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया।सुबह करीब 10:30 बजे राजपुरा क्षेत्र में एक मां अपने बच्चे को तेज धूप से बचाने के लिए छाते की छांव में लेकर पोलियो केंद्र पहुंचती दिखाई दी। जिले के अन्य केंद्रों पर भी माताएं और पिता बच्चों को गोद में उठाकर या हाथ पकड़कर बूथों तक लाते नजर आए।जनसाली, मुगला और सपड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पोलियो बूथों पर सुबह से दोपहर तक बच्चों और अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 12 शहरी बूथ शामिल हैं।इसके अलावा यात्रियों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तीन ट्रांजिट पाॅइंट चंबा बस स्टैंड, समोट बस स्टैंड और तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के करीब 1,800 अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 22:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Chamba news hp news



Chamba News: रंग-बिरंगे परिधानों में पोलियो बूथ पर पहुंचे बच्चे #ChambaNewsHpNews #SubahSamachar