Yamuna Nagar News: बच्चों ने एकल व समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

यमुनानगर। बाल भवन में बुधवार को पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगराधीश पीयूष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में करीब 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई जबकि उनके साथ लगभग 70 शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लियाकार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, हिंदी व अंग्रेजी हस्तलेखन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं आजीवन सदस्य मीनाक्षी अय्यर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान हर मैदान फतेह सामाजिक संस्था की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव संजीव कुमार धीमान, कार्यक्रम अधिकारी संजीव ओझा, दीपक कुमार, समन्वयक गोबिंद सिंह भाटिया मौजूद रहे। संवादइन प्रतियोगिताओं में यह बने विजेताकार्ड मेकिंग में न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्ष्मी गार्डन के शिवांश बक्शी ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी की सृष्टि ने द्वितीय और विनायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी पब्लिक स्कूल की अवनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्ले मॉडलिंग में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शुगर मिल की अक्षरा प्रथम, अनन्या द्वितीय और न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्यांशी तृतीय रही। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के सहजरूप सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। हिंदी हस्तलेखन में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तृप्ति पांडे और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के अरसी तृतीय रहे, जबकि मुकंद लाल पब्लिक स्कूल के आरवी धीमान को सांत्वना पुरस्कार मिला। अंग्रेजी हस्तलेखन में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की अनन्या ओबरॉय प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ द्वितीय और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की आध्या भाटिया तृतीय रही। एकल नृत्य में स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर की हेजल प्रथम, सेंट हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी की अमोहा द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर के काव्य तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल की अवनी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी के अमित द्वितीय और सरस्वती पब्लिक स्कूल की सृष्टि भारद्वाज तृतीय रही। ----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: बच्चों ने एकल व समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा #ChildrenDisplayedTheirTalentInSoloAndGroupDanceAndFancyDressCompetitions. #SubahSamachar