Rudraprayag News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
फोटोबड़ेथ क्षेत्र में नृसिंह गदेरे पर नहीं बनी पुलिया और रास्तेसंवाद न्यूज एजेंसी रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील के बड़ेथ क्षेत्र में वर्ष 2025 की आपदा के एक साल बाद भी रास्ते अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। डुंगर गांव के नृसिंह गदेरे पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के करीब 600 विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान डुंगर प्रेमनाथ, पूर्व प्रधान रजनी देवी, रामचंद्र सिंह और बड़ेथ के प्रधान दीनानाथ सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से जनता इंटर कॉलेज देवनगर और जूनियर हाईस्कूल बष्टी जाने वाले बच्चे रोजाना गुजरते हैं। मगर गदेरे पर पुलिया नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ते और पुलिया के निर्माण की मांग कई बार तहसील दिवस में उठाई गई लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द रास्ते और पुलिया निर्माण की मांग की। वहीं खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह ने बताया कि संबंधित स्थान पर जल्द पुलिया का निर्माण और रास्ते पर आरसीसी कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द इस पर कार्य शुरू होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 12:35 IST
Rudraprayag News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे #ChildrenRiskingTheirLivesToGoToSchool #SubahSamachar
