Mandi News: समर मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बग्गी (मंडी)। पंचायत दियारगी एवं भयारटा के आंगनबाड़ी केंद्रों में कमाल की तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और अभिभावकों को बाल विकास संबंधी जानकारियां प्रदान करना था। पंचायत दियारगी में कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड सदस्य पूजा देवी ने जबकि भयारटा में कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री देवी ने की। इस अवसर पर सात विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से बच्चों को शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास से जुड़ी गतिविधियां करवाईं। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक संदीप चौहान ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरला, भनेश्वरी, डोलमा, कौरा, कुसुम, चिंता, अमिता, हेमा एवं हंसा सहित अन्य सहायिकाएं उपस्थित रहीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: समर मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा #ChildrenShowcaseTheirTalentsAtTheSummerFair #SubahSamachar