Panipat News: अब 18 से कम आयु के बच्चे नहीं धारण कर सकेंगे हनुमत स्वरूप

पानीपत। सनौली रोड स्थित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में हनुमत स्वरूपों को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है कि इस बार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे हनुमत स्वरूप धारण नहीं कर सकेंगे। परंपरा की पवित्रता और नियमों की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ये बैठक स्वामी अरुणदास महाराज की अध्यक्षता में सेक्टर-25 रघुनाथ धाम में हुई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। स्वामी अरुणदास महाराज ने कहा कि हनुमत स्वरूप परंपरा में पवित्रता और नियमों का पालन बेहद आवश्यक है। चलइया व्रतों के दौरान नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने पर हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी सभाओं से इन नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस वर्ष सनौली रोड पर 18, 19 और 20 अक्टूबर को लगातार तीन दिवसीय भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 19 अक्टूबर की शाम को भव्य लेजर लाइट शो होगा। इसके माध्यम से आकाश में रामायण के विभिन्न पात्रों और प्रसंगों की आकृतियों को उकेरा जाएगा। इसके साथ ही बड़ी स्क्रीन पर दशहरा पर्व से जुड़ी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। प्रधान ने स्पष्ट किया कि दशहरे के दिन केवल कमेटी द्वारा अनुमोदित टी-शर्ट पहनकर आने वाले सेवकों को ही घेरे में जाने की अनुमति मिलेगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अब 18 से कम आयु के बच्चे नहीं धारण कर सकेंगे हनुमत स्वरूप #ChildrenUnderTheAgeOf18WillNoLongerBeAbleToAdoptThe'HanumatSwaroop'(LordHanuman'sPersona). #SubahSamachar