Copycat China: चीन की फिर कॉपी हुई कार! Range Rover लुक वाली XPeng GX इलेक्ट्रिक एसयूवी आई सामने
चीन में असल का नकल कर बनाए गए उत्पादों को लेकर भारत में चर्चा कोई नई बात नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स हो या बैग, घड़ियां हों या कार आप किसी भी श्रेणी में किसी भी उत्पाद का नाम लीजिए, शायद ही ऐसा कोई उत्पाद होगा जिसकी चीन में नकल के उदाहरण किसी न किसी रूप में आते रहे हैं। अब एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग Range Rover से प्रेरित बता रहे हैं। कौन-सी SUV चर्चा में है यह मॉडल XPeng का बताया जा रहा है और इसे XPeng GX नाम दिया गया है। यह एक छह-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया है। इंटरनेट पर सामने आई तस्वीरों ने इसे चर्चा का केंद्र बना दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:40 IST
Copycat China: चीन की फिर कॉपी हुई कार! Range Rover लुक वाली XPeng GX इलेक्ट्रिक एसयूवी आई सामने #Automobiles #National #China #ChineseCar #RangeRover #SubahSamachar
