क्या चल रही दलाई लामा की जासूसी की साजिश?: धर्मशाला में चीनी नागरिक गिरफ्तार, चीन पुलिस में दे चुका है सेवाएं

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की नगरी मैक्लोडगंज में हिमाचल पुलिस ने चीन के नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय तक भारत में ठहरने के आरोप में मैक्लोडगंज पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चीन पुलिस में सेवाएं दे चुका है। कांगड़ा एसपी कार्यालय की सुरक्षा शाखा को विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौजूदगी की सूचना मिली थी। पासपोर्ट के अनुसार उसका नाम लौ वेननियन और जन्म तिथि 10 मई 1965 है। जन्म स्थान सिचुआन और पासपोर्ट जारी स्थान युन्नान दर्ज है। उसके पास नेपाल सरकार की ओर से जारी पर्यटक वीजा पाया गया, जिसकी अवधि 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2026 (90 दिन) अंकित है। ये भी पढ़ें:-India-US Ties: रूस से तेल खरीद पर लगा टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका, व्हाइट हाउस ने दिए संकेत; लेकिन रखी बड़ी शर्त पुलिस कर रही जांच उधर, कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चीनी नागरिक हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी गतिविधियां जासूसी से जुड़ीं तो नहीं हैं। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में लगभग चार लाख चीनी युआन की राशि मिली है। उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। वह करीब पांच माह से मैक्लोडगंज के नजदीक एक गांव में किराये के मकान में रह रहा था। ये भी पढ़ें:-Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान दलाई लामा को जेड प्लस सुरक्षा तिब्बती आध्यात्मिक गुरु और 14वें दलाई लामा को पूर्व में चीन की ओर से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। बीते वर्ष खुफिया इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा को खतरा माना गया था, जिसके बाद भारत सरकार ने उन्हें देशभर में जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के कमांडो संभाल रहे हैं। कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में आईबी सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसियों के कार्यालय हैं। बावजूद इसके लंबे समय तक चीनी नागरिक की मौजूदगी किसी केंद्रीय एजेंसी के संज्ञान में न आना सवाल खड़े करता है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 04:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



क्या चल रही दलाई लामा की जासूसी की साजिश?: धर्मशाला में चीनी नागरिक गिरफ्तार, चीन पुलिस में दे चुका है सेवाएं #IndiaNews #National #SubahSamachar