Peddi Movie: क्यों बेटे राम चरण से जल रहे हैं चिरंजीवी? पेद्दी को लेकर दिया एक्टर ने बड़ा बयान; कही ये बात
चिरंजीवी ने राम चरण की फिल्म पेद्दी को लेकर दिल से बात की है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी माना कि उन्हें थोड़ी सी जलन भी महसूस हुई। फिल्म को लेकर क्या बोले चिरंजीवी चिरंजीवी ने बताया कि पेद्दी वैसी ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जैसी फिल्म करने की इच्छा उनके मन में लंबे समय से थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है, बल्कि इसमें एक अच्छी सीख और प्रेरणा देने वाला संदेश भी है। एक बातचीत के दौरान चिरंजीवी ने कहा, आजकल कुछ लोग कह रहे हैं कि राम चरण, चिरंजीवी से भी बेहतर हैं। एक पिता के तौर पर मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 16:37 IST
Peddi Movie: क्यों बेटे राम चरण से जल रहे हैं चिरंजीवी? पेद्दी को लेकर दिया एक्टर ने बड़ा बयान; कही ये बात #SouthCinema #National #PeddiMovie #PeddiCollection #PeddiBoxOfficeCollection #PeddiHitOrFlop #PeddiMovieCollection #Chiranjeevi #RamCharan #ChiranjeeviRamCharan #ChiranjeeviAndRamCharan #JanhviKapoor #SubahSamachar
