राजनांदगांव: मोबाइल टावर की बैटरी चोरी का खुलासा, चार थानों में दर्ज प्रकरणों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नवगठित जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने संबंधी कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए थे,अज्ञात आरोपियों द्वारा अलग अलग स्थानों पर लगे जियो टावरों से बड़ी संख्या में बैटरियां किमती करीबन 11,70,000 रूपये चोरी की गई थीं,पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वाय.पी. सिंह के निर्देशन में,साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं टावर लोकेशन का तकनीकी एनालिसिस कर आरोपियों की पतासाजी किया गया,जिसमें सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन करने पर पिकअप वाहन का फुटेज प्राप्त होने पर उसके डाला में दिए गए मोबाइल नंबर की तस्वीर कर आरोपी वाहन चालक माखन तुमरेटी निवासी दल्ली राजहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पता चला कि आरोपी देवराज बघेल निवासी दल्ली राजहरा के द्वारा जिओ कंपनी में काम करने वाले हेमंत सिन्हा निवासी कोरमटोला एवं भूपेंद्र रंगारी निवासी कोरमटोला के द्वारा टावर का लोकेशन बता कर जिओ टावर के बैटरी को चोरी करने की घटना किया गया और चोरी की बैटरी को पिकअप में लोड कर भानु प्रतापपुर जिला कांकेर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के यहां विक्रय किया गया है और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया और देवराज बघेल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि चोरी करने के बाद बैटरी को कहडाबरी के जंगल में छुपकर रखना बताया और समय समय पर चोरी की बैटरी को भानुप्रतापपुर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के पास बेचना बताए और कुछ बैटरी अभी भी कहडाबरी के जंगल में ही होना बताए जो देवराज बघेल के निशानदेही पर 93 नग बैटरी किमती करीबन 3,20,000 रूपये बरामद किया गया और घटना कारित करने में प्रयुक्त कार को आरोपी देवराज बघेल से किमती करीबन 4,00,000 रूपये, पिकअप वाहन क्रमांक- CG24W9361 को आरोपी माखन तुमरेटी से किमती करीबन 3,30,000 रूपयें,कबाड़ी विरेन्द्र नेताम के द्वारा चोरी के बैटरी से प्राप्त रूपये नगदी 30,000 रूपये और 4 नग एन्डराईड मोबाईल व 1 नग की-पेड मोबाईल किमती करीबन 41,000 रूपये जप्त किया गया,आरोपियों से जुमला किमती 11,21,000 रूपये जप्त किया गया और पूरे मामले में पुलिस के द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 16:04 IST
राजनांदगांव: मोबाइल टावर की बैटरी चोरी का खुलासा, चार थानों में दर्ज प्रकरणों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई #CityStates #Crime #Chhattisgarh #RajnandgaonNews #RajnandgaonTodayNews #RajnandgaonNewsToday #SubahSamachar
