Ambala News: सीआईए-1 ने वेंकट को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
नारायणगढ़। प्रॉपर्टी डीलर ललित धीमान की कार पर 21 मार्च को गोलियां चलाने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को एक बार फिर प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। शुक्रवार नारायणगढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इससे पहले वेंकट हरबिलास हत्याकांड के मामले में रिमांड पर चल रहा था। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य लोगों की संलिप्ता की जांच की जाएगी। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने आरोपियों को काबू किया था। इन आरोपियों में एक जुवेनाइल तो दूसरे आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 03:44 IST
Ambala News: सीआईए-1 ने वेंकट को प्रोडक्शन वारंट पर लिया #CIA-1TookVenkatIntoCustodyOnAProductionWarrant. #SubahSamachar
