बरेली: नवरात्र से पहले 12 करोड़ की लागत से 48.5 किमी सड़कें होंगी गड्डामुक्त, जल्द शुरू होगा काम

बरेली में नवरात्र से पहले 12 करोड़ की लागत से शहर की 48.5 किमी लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए नगर निगम ने पैचवर्क के टेंडर फाइनल कर दिए हैं। काम को 10 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम की तरफ से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंच मार्ग व मुख्य मार्गों को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया है। बारिश की वजह से शहर की सड़कें जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में नगर निगम की 66 सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनको गड्ढामुक्त कराया जाएगा। इन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत चौकी चौराहा-जंक्शन मार्ग, जंक्शन-चौपुला मार्ग, चौपुला-पटेल चौक मार्ग, चौकी चौराहा-पटेल चौक, पटेल चौक कोतवाली-नावल्टी चौराहा, चौपुला-बिहारीपुर पुलिस चौकी मार्ग, गांधी उद्यान-श्यामगंज पुल मार्ग, बियावानी-चौकी चौराहा मार्ग, 300 बेड अस्पताल-खुर्रम गौटिया मार्ग, आईवीआरआई रोड, सौ फुटा रोड, सर्किट हाउस रोड, कचहरी रोड, एसएसपी कार्यालय रोड, चौकी चौराहा-लोहिया पार्क मार्ग, चौकी चौराहा-बरेली कॉलेज मार्ग, बानखाना रोड-कोहाड़ापीर मार्ग, शांति बिहार-बदायूं रोड-सिठौरा चौराहा मार्ग, इज्जतनगर थाना रोड-झूलेलाल द्वार मार्ग, आदिनाथ चौक-पीलीभीत बाइपास मार्ग, ताड़ीखाना रोड, पटेल चौक-सिकलापुर मंदिर मार्ग, हेड पोस्ट ऑफिस-बरेली होटल मार्ग, गुप्ता चौराहा-आईवीआरआई रोड और कार बाजार वाली रोड।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: नवरात्र से पहले 12 करोड़ की लागत से 48.5 किमी सड़कें होंगी गड्डामुक्त, जल्द शुरू होगा काम #CityStates #Bareilly #Navratri #RoadConstruction #Roads #SubahSamachar