Ayodhya News: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट
अयोध्या। युवती और किशोरी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर शनिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हुई। युवती के पक्ष से उसके पिता व भाई को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।दर्ज एफआईआर में एक पक्ष की गुड़िया पांडेय ने बताया कि उनकी बेटियों पर पड़ोस में रहने वाले सूरज पांडेय, आकाश पांडेय, पकल्लू पांडेय व अनिल पांडेय आए दिन अश्लील टिप्प्णी करते हैं। शनिवार की शाम आठ बजे वह लोग दोबारा टिप्पणी कर रहे थे, जिसका उनकी बेटियों ने विरोध किया तो वह लोग उनके घर में घुस आए। इस बीच सूरज, आकाश, पकल्लू, अनिल ने उनके भाई व पिता पर लाठी व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उनके पिता का सिर फट गया और उनके भाई के पेट में चाकू मार दिया।वहीं, दूसरे पक्ष की सुशीला पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात 09:30 बजे पड़ोसी अयोध्या पांडेय, अरविंद, सतीश, अनांदे, वीरू, लकी व शिवांश ने उनके घर में घुसकर उनकी व उनके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। हमले में सुनील, सूरज, निखिल, राज का सिर फट गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि सुशीला की तरफ से अयोध्या पांडेय, अरविंद, आनंदे, वीरू, लकी, शिवांश और सतीश व गुड़िया की तरफ से सूरज, आकाश, पकल्लू,अनिल, गोलू व राज पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:51 IST
Ayodhya News: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट #ClashBetweenTwoGroupsFollowingProtestAgainstObsceneRemarks #SubahSamachar
