बरेली: माय बार हेड क्वार्टर के बाहर दो गुटों में मारपीट, युवतियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा; वीडियो

बरेली में पीलीभीत बाइपास पर सेटेलाइट चौकी क्षेत्र स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। महंगी गाड़ियों से पहुंचे इन गुटों में शामिल युवतियों ने भी एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की। कुछ युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ियों से उतरते ही दो युवतियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। चार पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। यह भी पढ़ें-बरेली: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चेक किया जा रहा है कि बार में किसी सामान्य विवाद के बाद तो ये झगड़ा नहीं बढ़ा। मारपीट में शामिल युवक-युवतियों की पहचान की जा रही है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 10:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: माय बार हेड क्वार्टर के बाहर दो गुटों में मारपीट, युवतियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा; वीडियो #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #MyBarHeadquarters #Clash #ViralVideo #Police #SubahSamachar