Etah Crime: युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर बवाल, सकरौली में दो पक्षों में भीषण पथराव; ग्रामीणों में फैली दहशत
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के सकरौली के गांव शाहनगर टिमरूआ में दो पक्षों में हुए भीषण पथराव से दहशत फैल गई। विवाद एक दिन पुराना है, जो मेले के दौरान युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर शुरू हुआ। बताया गया है कि होली के अवसर पर गांव में मेला लगा था। इस मेले में एक युवती से युवक ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बीते दिन मामला शांत रहा, लेकिन शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 10:16 IST
Etah Crime: युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर बवाल, सकरौली में दो पक्षों में भीषण पथराव; ग्रामीणों में फैली दहशत #CityStates #Agra #Etah #UttarPradesh #EtahJalesarClash #SakrauliPoliceCase #StonePeltingVillageShahNagarTimrua #FairDisputeEtah #PoliceDeploymentEtah #एटाजलेसरविवाद #SubahSamachar
