Agra: निगम की टीम से मारपीट कर गोवंश छुड़ाए, फिर रस्सी से कस लिया गला; छूटे कर्मचारियों के पसीने
छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के दौरान मंगलवार दोपहर जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अलबतिया मार्ग पर हंगामा हो गया। मवेशियों को पकड़ रही नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम के सदस्यों करण, लखन, राहुल व गोली से स्थानीय लोग भिड़ गए। मवेशियों को छुड़ाने की कोशिश के दौरान एक युवक ने रस्सी का फंदा गले में कस लिया। बेहोश होने पर लोगों ने निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही पकड़े गए मवेशियों को लेकर भाग गए। वह कुछ लोग युवक को अस्तपाल ले गए। देर रात उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच सूचना पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि विवाद से बचने के लिए देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:59 IST
Agra: निगम की टीम से मारपीट कर गोवंश छुड़ाए, फिर रस्सी से कस लिया गला; छूटे कर्मचारियों के पसीने #CityStates #Agra #AgraJagdishpuraClash #AlbatiyaRoadIncident #MunicipalCattleCatchingTeam #StrayCattleDisputeIndia #VehicleVandalismAgra #PoliceCompromiseCase #आगराजगदीशपुराहंगामा #अलबतियामार्गविवाद #नगरनिगमकैटलकैचिंगटीम #छुट्टामवेशीबवाल #SubahSamachar
