Gurugram News: भोंडसी के स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम एवं यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में नई सोच नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के अंतर्गत हरिओम इंटरनेशनल स्कूल, भोंडसी में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा पृथक्करण व सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंदर मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, डांस एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा कचरे का सही प्रबंधन करने का संदेश दिया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:55 IST
Gurugram News: भोंडसी के स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #CleanlinessAwarenessProgramOrganizedInBhondsiSchool #SubahSamachar
