अध्ययन: जलवायु बदलाव से बदल रहा हिमाचल और लद्दाख की नदियों का मिजाज, पानी और बस्तियों पर बढ़ रहा दबाव

हिमाचल प्रदेश से लद्दाख तक ऊंचे हिमालयी क्षेत्र की नदियों पर जलवायु परिवर्तन का असर अब सिर्फ पानी की मात्रा तक सीमित नहीं है। तापमान बढ़ने, बर्फ और ग्लेशियर पिघलने के समय में बदलाव, नदी में तलछट बढ़ने और किनारों की स्थिरता कमजोर होने से कई घाटियों में नदी के बहाव की प्रकृति बदल रही है। यह तस्वीर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरू, अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र अहमदाबाद, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र गोवा और एबरडीन विश्वविद्यालय ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के अध्ययनों से सामने आती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 21:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अध्ययन: जलवायु बदलाव से बदल रहा हिमाचल और लद्दाख की नदियों का मिजाज, पानी और बस्तियों पर बढ़ रहा दबाव #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalClimateChange #SubahSamachar