Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ बाजार में चोक नाली से बढ़ी परेशानी

चिन्यालीसौड़। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में नालियों की सफाई व्यवस्था बदहाल होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नाली चोक होने के कारण उसमें गंदगी और पानी जमा हो गया है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ती जा रही है और क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। व्यापारी विक्रम सिंह पंवार ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कराने और नाली के ऊपर स्लैब लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी बल्कि व्यापारियों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका के समक्ष अपनी समस्या उठाने को मजबूर होंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ बाजार में चोक नाली से बढ़ी परेशानी #CloggedDrainsCauseProblemsInChinyalisaurMarket. #SubahSamachar