UP: कपड़ा कारोबारी की पत्नी का कत्ल, घर के अंदर था खौफनाक दृश्य; बुर्का पहने महिला की भूमिका संदेह के घेरे में

रामपुर के टांडा में मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद रफी की पत्नी रफत शाहीन (65) की शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर गला घोटकर हत्या कर दी और नकदी-जेवर लूटकर भाग गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। टांडा के मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी मोहम्मद रफी कपड़े की दुकान चलाते हैं। शनिवार को मोहम्मद रफी अपने बेटे हारिश के साथ दुकान पर गए थे, जबकि घर पर मोहम्मद रफी की 65 वर्षीय पत्नी रफत शाहीन घर पर अकेली थीं। दोपहर में बदमाश उनके घर में घुस आए और रफत शाहीन की हत्या कर नकदी व जेवर लूटकर भाग गए। साप्ताहिक दीनी बैठक में शामिल होने आईं एक महिला जब उनके घर पहुंची तो रफत बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। उन्होंने उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई, जिस पर महिला उनके बेटे हारिश की दुकान पर पहुंची और सूचना दी। हारिश आनन-फानन घर पहुंचा और मां को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लग गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: कपड़ा कारोबारी की पत्नी का कत्ल, घर के अंदर था खौफनाक दृश्य; बुर्का पहने महिला की भूमिका संदेह के घेरे में #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurMurder #SubahSamachar