चंपावत: सर्किट हाउस पहुंचे सीएम धामी, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे। यहां उन्होंनेसर्किट हाउस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने बार संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नागनाथ वार्ड स्थित नागार्जुन पार्क का लोकार्पण किया और वहां मौजूद बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चंपावत के विकास के लिए तत्पर हैं। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। #WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami attends various programmes at the Circuit House in Champawat, including the inauguration and foundation stone-laying ceremonies for several development projects in the district. https://t.co/nw7kW0L62z — ANI (@ANI) October 18, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 12:21 IST
चंपावत: सर्किट हाउस पहुंचे सीएम धामी, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया #CityStates #Champawat #Uttarakhand #SubahSamachar
