Rewari News: सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में रेड, 31 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित तहसील कार्यालय में मंगलवार को सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। इसकी सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। जांच में विभिन्न शाखाओं में तैनात 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। टीम ने न केवल कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की बल्कि कार्यालय रिकॉर्ड और सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों की स्थिति भी खंगाली। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल के नेतृत्व में तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद बागड़ी की मौजूदगी में की गई। टीम सुबह अचानक तहसील कार्यालय पहुंची और सबसे पहले कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच शुरू की। जांच में बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए जिसके बाद टीम ने संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तहसील में अपने कार्यों के लिए पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। लोगों से कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं, कार्यों में लगने वाले समय तथा कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जानकारी जुटाई गई। टीम ने सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिकायतों का समय पर समाधान हो रहा है या नहीं।लोगों के कार्य लंबित रहने की लगातार मिल रही थी शिकायतें तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के समय पर सीटों पर नहीं मिलने और आम लोगों के कार्य लंबित रहने संबंधी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मिली कमियों और अनियमितताओं का पूरा विवरण तैयार किया जा रहा है।- दीनदयाल, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग निरीक्षण में 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए हैं। जांच के दौरान सामने आई सभी खामियों को रिपोर्ट में शामिल कर मुख्यालय भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग और मुख्यालय स्तर पर की जाएगी।- विनोद बागड़ी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसील कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में रेड, 31 कर्मचारी मिले गैरहाजिर #CMFlyingSquadRaidsTehsilOffice;31EmployeesFoundAbsent. #SubahSamachar