CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी?

बिहार की सियासत में अचानक एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना के 1 अन्ने मार्ग स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर रविवार को अचानक एक के बाद एक कई बड़े नेता और मंत्री यहां पहुंचे, जिससे सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कौन-कौन पहुंचा CM हाउस बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। इनके साथ ही बिजेंद्र यादव और चर्चित नेता अनंत सिंह भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पर आए। इतने बड़े नेताओं का एक साथ जमावड़ा सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया। ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या बनी वजह बैठक के बाद नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा नेताओं को सभी नेताओं के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में बैठे और विजय चौधरी, ललन सिंह और संजय झा को भी उसी गाड़ी में बैठाकर उनके आवासों तक खुद छोड़ने गए। इसके बाद नीतीश कुमार वापस CM आवास लौट गए। फिलहाल, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इतने वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी और CM का खुद उन्हें छोड़ने जाना सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी? #CityStates #Patna #Bihar ##nitishkumar ##biharpolitics ##lalansingh ##sanjayjha ##anantsingh ##बिहार_राजनीति ##नीतीश_कुमार #SubahSamachar