Bihar : पुनौराधाम में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, कहा- 2028 तक बनकर तैयार होगा मां जानकी का भव्य मंदिर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंनेमाता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम केजानकी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सीताकुंड में जल अर्पित कर आरती उतारी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक मां सीता के मंदिर का निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना हाईकोर्ट में आतंकियों ने बस को किया हाईजैक, ATS कमांडोज ने छुड़ाए बंधक; मॉक ड्रिल हुआ पूरा तय समय से पहले पूरा होगा मंदिर निर्माण का काम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर निर्माण की समय सीमा को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा किअधिकारियों ने जून 2029 तक काम पूरा होने की बात कही थी, लेकिन हमने निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2028 तक मां सीता के मंदिर का निर्माण हर हाल में पूरा कर लिया जाए। सम्राट चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में मां का आशीर्वाद लेना उनके लिए गौरव का विषय है। यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News: पटना में नवविवाहिता को मारकर दफनाया, मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने कर दी हत्या सीतामढ़ी बनेगा सीता पुरम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सीता पुरम बनाने के सपने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मां जानकी से जुड़े सभी स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा जाएगा। साथ ही, जिले में एक विशाल मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसका नामकरण भी माता सीता के नाम पर ही किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की चर्चा एक दिवसीय सत्र के दौरान भी कही थी, जब बिहार सरकार का फ्लोर टेस्ट था। फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने इस बात को दुहराया था और कहा था हमारे अभिभावक नीतीश कुमार का यह सपना था जिसे हमलोग पूरा करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:48 IST
Bihar : पुनौराधाम में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, कहा- 2028 तक बनकर तैयार होगा मां जानकी का भव्य मंदिर #CityStates #Bihar #Patna #SubahSamachar
