Himachal: सीएम सुक्खू बोले- खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स हिमाचल में करवाने के लिए पेश करेंगे दावेदारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग की ओर से रविवार सुबह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में योगाभ्यास सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार ,कैप्टन रंजीत राणा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और अन्य गणमान्य अतिथियों सहित लगभग दो हजार लोग योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभाग के योग सामरिक का भी विमोचन किया। योग अभ्यास के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने योग दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी परंपरा को दर्शाता है और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:09 IST
Himachal: सीएम सुक्खू बोले- खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स हिमाचल में करवाने के लिए पेश करेंगे दावेदारी #CityStates #Shimla #Hamirpur(himachal) #CmSukhvinerSukhu #SubahSamachar
