Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल के अधिकारों पर सवाल, भाजपा सांसद-विधायक स्पष्ट करें रुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक ग्रांट रोके जाने से राज्य के वित्तीय हितों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने भाजपा सांसदों और विधायकों से सवाल किया कि क्या वे प्रदेश के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली यह वार्षिक सहायता बंद कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह ग्रांट आगामी वर्षों में बहाल नहीं होती है, तो पांच वर्ष की अवधि में हिमाचल प्रदेश को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का संभावित वित्तीय नुकसान होगा। राज्य सरकार पर पुरानी पेंशन योजना को बंद करने का दबाव बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई समझौता नहीं किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:01 IST
Himachal: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल के अधिकारों पर सवाल, भाजपा सांसद-विधायक स्पष्ट करें रुख #CityStates #Bilaspur #HimachalPradesh #Shimla #CmSukhvinderSukhu #SubahSamachar
