गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी: आज शाम महानिशा पूजा में शामिल होंगे, कल नवमी पर कन्या पूजन करेंगे

शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए हैं। आज रविवार की शाम अष्टमी के अवसर पर वह विधि-विधान से महानिशा पूजा और हवन करेंगे। इस दौरान लोककल्याण और जनसमृद्धि की कामना की जाएगी। इसके बाद सोमवार को महानवमी पर कन्या पूजन का आयोजन होगा, जबकि मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर वह पारंपरिक शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। गोरखनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार रविवार को महानिशा पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष आराधना करेंगे। नवरात्र की प्रतिपदा पर मंदिर स्थित शक्तिपीठ में कलश स्थापना के बाद नियमित पूजन-अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ संपन्न करा रहे हैं। अष्टमी से विजयादशमी तक गोरक्षपीठाधीश्वर स्वयं प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 13:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी: आज शाम महानिशा पूजा में शामिल होंगे, कल नवमी पर कन्या पूजन करेंगे #CityStates #Maharajganj #CmYogiAdityanath #MahanishaPuja #KanyaPujan #SharadiyaNavratri2026 #GorakhnathTemple #NavamiPuja #VijayadashamiFestival #SubahSamachar