सीएम योगी बोले: श्रीराम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे, पहले की सरकारों ने वनटांगिया समुदाय काे भटकने को छोड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव में दीपावली मनाते हुए पूर्व की सरकारों पर वनटांगिया समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे, लेकिन वनटांगिया समुदाय के लोगों और उनके पूर्वजों को अंग्रेजों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने एक सदी से अधिक समय तक जंगलों में भटकने के लिए छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में ऐसे 56 वनटांगिया गांव थे, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में देश आजाद हो गया, लेकिन वनटांगिया गांवों के लोगों को वास्तविक आजादी नहीं मिल पाई थी। वे लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे। आज इन गांवों की तस्वीर बदल चुकी है और लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 14:09 IST
सीएम योगी बोले: श्रीराम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे, पहले की सरकारों ने वनटांगिया समुदाय काे भटकने को छोड़ा #CityStates #Gorakhpur #YogiAdityanath #VantangiaCommunity #DiwaliCelebration #GorakhpurNews #UttarPradeshNews #VantangiaVillage #52DevelopmentProjects #SubahSamachar
