सीएम योगी आज पीलीभीत में: जिले को 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान जिले को 569.11 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का भी एलान करेंगे। इनमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का पीलीभीत में करीब एक घंटे का प्रवास रहेगा। मुख्यमंत्री जिले में बसे करीब 4,693 बंगाली और पूर्वांचल के परिवारों को उनकी भूमि का भौमिक (मालिकाना) अधिकार पत्र भी सौंपेंगे। साथ ही बंगाली समाज के 106 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र देकर उन्हें देश के पूर्ण नागरिक होने का अधिकार भी प्रदान करेंगे। विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:20 बजे हेलिकॉप्टर से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर पहुंचेंगे। हेलीपैड से वह सड़क मार्ग से जनसभा स्थल जाएंगे। करीब 11:30 बजे से एक घंटे तक जनसभा का कार्यक्रम होगा। वह बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 03:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम योगी आज पीलीभीत में: जिले को 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित #CityStates #Bareilly #PublicMeeting #CmYogi #YogiAdityanath #Pilibhit #SubahSamachar