CM Yogi in Varanasi: VIP मार्ग और कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन, ड्रोन पर प्रतिबंध; भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर
CM Yogi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। निजी ड्रोन सहित अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार देर शाम अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए कैंप कार्यालय में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग के आसपास के संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों को सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 23:23 IST
CM Yogi in Varanasi: VIP मार्ग और कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन, ड्रोन पर प्रतिबंध; भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
