UP: सीएम योगी बोले-अब युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- दक्षिणांचल को दी 295 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिल्लूपार की धरती सरयू मां के आंचल में बसी है और यहां के युवाओं ने देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि रोजगार के लिए युवाओं को बाहर न जाना पड़े, बल्कि निवेश और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर जनपद के दक्षिणांचल में उपलब्ध हों। शनिवार को क्षेत्र के महुआपार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिल्लूपार में 295 करोड़ की लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं और सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 12:56 IST
UP: सीएम योगी बोले-अब युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- दक्षिणांचल को दी 295 करोड़ रुपये की सौगात #CityStates #Gorakhpur #CmYogiInaugurated #GorakhpurUpdate #CityAndState #UpNews #GorakhpurLatestNews #SubahSamachar
